{"_id":"67fab74ddbcea415a30482b5","slug":"work-of-paving-the-road-started-in-tauni-devi-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-153160-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी बाजार में सड़क को पक्का करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी बाजार में सड़क को पक्का करने का काम शुरू
Sun, 13 Apr 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी में सड़क को किया जा रहा है पक्का। संवाद
- फोटो : mathura
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन निर्माण कार्य के चलते उड़ने वाली धूल व मिट्टी से टौणी देवी के दुकानदारों को राहत मिलेगी। एनएच निर्माण कंपनी की ओर से टौणी देवी बाजार में सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कंपनी के मुताबिक तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। पिछले तीन सालों से एनएच तीन निर्माण कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है। कभी कंपनी की ओर से पेयजल पाइप लाइनों को तोड़ दिया जाता है तो कभी संपर्क मार्गों को तोड़ा जाता है।
जिस कारण स्थानीय लोगों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निर्माण कार्य के कारण धूल-मिट्टी भी काफी उड़ती थी, जिस कारण स्थानीय दुकानदार भी हताश थे। धूल-मिट्टी के कारण दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा था तथा ग्राहक भी आने से गुरेज कर रहे थे। अब कंपनी की ओर सड़क को पक्का करने का कार्य आरंभ कर दिया है, जिससे दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील ठाकुर ने कहा कि टौणी देवी में सड़क को पक्का करने का कार्य आरंभ हो गया है।