{"_id":"65f2e44929c1cb378e04776a","slug":"work-is-being-done-to-empower-women-sunil-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123592-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने का किया जा रहा कार्य : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने का किया जा रहा कार्य : सुनील
विज्ञापन
आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड भोरंज के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में वृत्त पर्यवेक्षक सुनील नड्डा की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जाहू पंचायत के वार्ड नंबर सात की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वृत्त पर्यवेक्षक सुनील नड्डा ने कहा कि महिला वर्ग का समाज में सर्वोच्च स्थान है। शिक्षा और जागरूकता से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। यही नहीं ग्रंथों में भी नारी के महत्व का उल्लेख पढ़ने को मिलता है अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां पर देवता निवास करते हैं। भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत हैं और देश के विकास के लिए आधी आबादी की जरूरत है जो अभी भी सशक्त नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करके सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को चूरमा और रागी के लड्डू भी बांटे गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा, सरला देवी, प्रोमिला देवी, बिमला देवी, अंजना, माया देवी सहायिका, ग्रामीण महिलाओं में शर्मिला, मीरा देवी, सनिका, उत्तमी देवी, शीतला देवी, जुध्या देवी, सोनिका, शांता देवी, शीतल, शशि, प्रेमी देवी, अनिका, जानवी, अक्षतपाल, माही व शगुन बच्चे भी उपस्थित रहे।