{"_id":"5f3c14588ebc3e411b54197d","slug":"work-hamirpur-hp-news-sml342107972","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सुरक्षा में खोखों के पास डंगे व आंगन का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सुरक्षा में खोखों के पास डंगे व आंगन का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विवादों के बीच एक बार फिर मंगलवार को बस अड्डा के बाहर मौजूद खोखों के पास डंगे और आंगन का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि यहां फुटपाथ का कार्य शेष बचे खोखों के हटने के बाद और सड़क चौड़ी होने के बाद ही होगा। लेकिन इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने पुराने खोखों के पीछे डंगे और आंगन को पक्का करने के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि जुलाई माह में भी यह कार्य शुरू हुआ था, लेकिन खोखाधारकों के विरोध के बाद कार्य बंद हो गया था।
अब लोक निर्माण विभाग ने 18 लाख से होने वाले इस कार्य के लिए मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। पुराने खोखों के पीछे की ओर खुदाई कर यहां डंगा और नई दुकानों के आंगन को पक्का किया जाएगा। हालांकि जब तक सड़क किनारे से पुराने खोखाधारक नहीं हटते और सड़क चौड़ी नहीं होती यहां फुटपाथ का कार्य नहीं होगा। विभाग ने फुटपाथ के लिए जगह तो खोद दी है, लेकिन कुछ खोखें नहीं हटने के कारण इस कार्य को रोक दिया है। वहीं इस खोदी गई नाली में गदंगी और बदबू से पुराने खोखाधारकों को परेशानी होती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर विवेक शर्मा का कहना है कि 18 लाख रुपये से डंगे और आंगन का काम होगा। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच खुदाई का काम शुरू करवाया गया। फुटपाथ बनाने का कार्य सभी खोखों के हटने और सड़क चौड़ी होने के बाद किया जाएगा।