फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work going on to beautify Nadaun bus stand: Soni

नादौन बस अड्डे को संवारने का चल रहा काम : सोनी

Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
चहारदीवारी और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए खर्च होंगे चार लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन की चहारदीवारी और परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए चार लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर पंचायत नादौन के प्रधान शम्मी सोनी ने कहा कि नादौन बस स्टैंड की चहारदीवारी सहित इंद्रपाल मार्केट के साथ लगती जगह का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां पेवर टाइलें लगाना तक का कार्य पूरा किया जा चुका है और बाउंडरी बाल सहित लाइटें लगाने का कार्य चला हुआ है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सोनी ने कहा कि इससे पहले मरम्मत कार्य लंबे समय से लंबित पड़े थे।

इसी स्थल पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगा दिए जाएंगे ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए कोई परेशानी न हो। इस स्थल पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपने घर का गुजारा कर रहे लोगों को भी इस कार्य का लाभ मिलेगा। जल्द ही मिनी सचिवालय के निकासी द्वार के नजदीक लोगों को आने जाने के लिए सड़क के साथ पैदल चलने की उचित व्यवस्था कर दी जाएगी। नगर पंचायत नादौन के प्रधान शम्मी सोनी ने सचिव रमन शर्मा की उपस्थिति में जारी कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर जेई अंशुल सहोत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed