{"_id":"69a09d2f7da3daa51b0a7797","slug":"women-will-learn-to-make-candles-fast-food-and-pickles-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-184924-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मोमबत्ती, फास्ट फूड और अचार बनाना सीखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मोमबत्ती, फास्ट फूड और अचार बनाना सीखेंगी महिलाएं
Fri, 27 Feb 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में अब महिलाएं मोमबत्ती, फास्ट फूड और अचार बनाना सीखेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम मट्टनसिद्ध में स्थित कार्यालय परिसर में किए जाएंगे।
तीनों प्रशिक्षण सत्र पूर्णतया निशुल्क रहेंगे। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घरेलू उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें जीवन यापन करने में सहायता मिल सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र में मोमबत्ती निर्माण की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसमें 12 दिनों तक प्रशिक्षक महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सजावटी और सुगंधित मोमबत्तियां बनाने की विधि सिखाएंगे। दूसरे सत्र में महिलाएं फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण लेंगी। इसमें महिलाओं को लोकप्रिय स्नैक्स और स्ट्रीट फूड आइटम तैयार करने की विधि सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता, गुणवत्ता और पैकेजिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि महिलाएं छोटे स्तर पर अपना फूड स्टॉल या होम डिलीवरी सेवा शुरू कर सकें। तीसरे सत्र व अंतिम में आचार निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक तरीकों से विभिन्न प्रकार के अचार बनाने की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षक महिलाओं को संरक्षण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग से संबंधित जानकारी भी देंगे।
कोट
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। प्रशिक्षण के लिए पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक सत्र में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सके। -अजय कतना, निदेशक, आरसेटी हमीरपुर