फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women will learn to fly drones and will help in farming

Hamirpur (Himachal) News: ड्रोन उड़ाना सीखेंगी महिलाएं, किसानी में करेंगी मदद

Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन के माध्यम से खेतों में तरल उर्वरकों और कीटनाशकों का होगा छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिलाओं के कौशल से ड्रोन खेतों के ऊपर उड़ान भरेंगे। केंद्र सरकार के नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएगा।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला कृषि विभाग की ओर से नादौन के एक महिला मंडल के लिए ड्रोन की मांग भेजी गई है। ड्रोन के माध्यम से खेतों में तरल उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। योजना से स्वयं सहायता समूहों को स्थाई व्यवसाय और आजीविका मिलेगी। वे अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगी। कृषि में इस नवीनतम प्रयोग से किसानों की दक्षता और पैदावार बढ़ेगी।
विज्ञापन

एक दिन में ड्रोन आसानी से 20 एकड़ में छिड़काव कर सकता है। उधर, जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नादौन से एक स्वयं सहायता समूहों की मांग भेजी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन उड़ाने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। फसल पोषक तत्व एवं कीटनाशक प्रयोग की अतिरिक्त ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी तक स्वयं सहायता समूह की भेजी गई मांग पर कोई फीडवैक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed