फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women protection muhim

नशे की तर्ज पर महिला सुरक्षा के लिए भी चलेगा विशेष अभियान

Thu, 13 Feb 2020 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे की तर्ज पर महिला सुरक्षा पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने सुजानपुर थाने में आयोजित रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में कहा कि सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ बसों में मुख्य बाजारों में महिलाएं और युवतियां सुरक्षित रहें, इसके लिए पुलिस कार्य कर रही है। लेकिन, घरों में भी महिलाएं और युवतियां सुरक्षित रहें, इसके लिए विशेष अभियान के तहत उन लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला पुलिस इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षण संस्थानों के साथ लोगों की सहभागिता जरूरी करेगी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके महिला सुरक्षा पर लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के साथ रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्यार चंद, उपाध्यक्ष वीना धीमान के साथ सदस्य मौजूद रहे। शहर में वाहन पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग पर जो मेकेनिक गाड़ियों एवं अन्य वाहनों की रिपेयर करते हैं वे उन्हें मुख्य रास्ते पर ठीक करना बंद करें। गाड़ी को दुकान के भीतर ही रिपेयर करें। मुख्य सिद्धू चौक से बस स्टैंड तक वन वे योजना को पूरी तरह से लागू किया जाए। इसके लिए समयसारिणी पहले प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक थी, लेकिन शीघ्र ही इस समयसारिणी में विस्तार करके नई समय सारिणी प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक की जाएगी। इससे पहले डीएसपी ने क्राइम एवं अन्य घटनाओं पर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed