फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women pray for husband's long life, happiness and prosperity by fasting

वट उपवास कर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-स्मृद्धि की कामना की

Thu, 10 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। कोरोना कर्फ्यू के बीच वट सावित्री व्रत पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं वट (बरगद) वृक्ष के नीचे पूजा को लेकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। वट सावित्री को वट उपवास भी कहते हैं।
विज्ञापन

विधि विधान के मुताबिक थाली में पूजा की सामग्री व पकवान लेकर धूप, दीप, डोरी आदि से भगवान गणेश की पूजा के साथ वट पूजा शुरू की। सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु, घर में सुख समृद्धि को लेकर वट वृक्ष के नीचे आराधना करती दिखीं। पौराणिक कथा के मुताबिक बरगद का पेड़ त्रिमूर्ति को दर्शाता है, जो भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा का भी प्रतीक है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा अर्चना करने से संपूर्ण मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन

इस व्रत को महिलाएं रीति रिवाज के अनुसार करती हैं। खासकर यह सुहागिन महिलाओं के लिए अति महत्वपूर्ण व्रत है। जिससे सुख समृद्धि और संपूर्ण सौभाग्य प्राप्त होता है। व्रत की महत्ता व महिमा कई धर्म ग्रंथों व पुराणों जैसे सुकंद पुराण, महाभारत आदि में भी मिलती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार वृक्ष त्रिमूर्ति को दर्शाता है। इस अवसर पर सौभाग्यवती स्त्रियों ने बरगद के वृक्ष की पूजा की तथा उसके चारों ओर धागा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि इसी दिन सावित्री से यमराज से अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी। महिलाओं की ओर से बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर सत्यवान और सावित्री की कथा पढ़ी गई तथा व्रत का आयोजन किया गया। महिलाओं की ओर से बरगद के नीचे गणेश, शिव, पार्वती और सत्यवान की मूर्तियां सामने रखी गईं तथा उनकी पूजा की गई। इसके बाद बरगद के पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत को 12 बार वृक्ष पर लपेटा गया और हर परिक्रमा पर एक फल वट वृक्ष पर चढ़ाया। राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने कहा कि वट उपवास का महत्व पौराणिक कथाओं में भी है। खासकर सुहागिन स्त्रियों के लिए यह व्रत अति लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed