{"_id":"681759512cf240f4c7051956","slug":"women-power-will-get-a-place-building-construction-has-gained-momentum-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154939-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला शक्ति को मिलेगा ठिकाना, भवन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला शक्ति को मिलेगा ठिकाना, भवन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
Mon, 05 May 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 May 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
कक्कड़ पंचायत के फगलोट में बनाया जा रहा महिला मंडल भवन। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत के फगलोट गांव में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गांव में महिला मंडल भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। भवन की छत डाली जा चुकी है और अब तक इस पर 3 लाख 68 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।
भवन निर्माण के लिए यह राशि भोरंज के विधायक सुरेश कुमार द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत की गई थी। स्थानीय निवासी रमेश चंद ने इस कार्य के लिए तीन मरले भूमि दान कर मिसाल कायम की है। भवन के निर्माण से महिला मंडल की अध्यक्ष विमला, सचिव रेखा, सदस्य सुनीता, पिंगला देवी, रीनू देवी, सुमना देवी आदि ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को बैठकें करने और मंडल संचालन में सुविधा मिलेगी।
महिला मंडल भवन में एक बड़ा हॉल और बरामदा बनाया जा रहा है, जो ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। हालांकि भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के राशि कम पड़ गई है।
विज्ञापन
कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि शेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है और इसके लिए विधायक सुरेश कुमार से मांग की जाएगी। यह भवन न केवल ग्रामीण महिलाओं को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि गांव में सामाजिक एकजुटता और विकास की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।