फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women officers ready to conduct voting at 25 polling stations

Hamirpur (Himachal) News: 25 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करवाने के लिए महिला अधिकारी तैयार

Tue, 28 May 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रहेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने कहा कि इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच मतदान केंद्रों पर केवल महिला अधिकारी-कर्मचारी ही मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। इन केंद्रों की पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी के साथ-साथ सुरक्षा कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। मंगलवार को जिला परिषद हॉल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विजय चौहान और अन्य प्रशिक्षित इंजीनियरों ने महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed