{"_id":"5dab56e18ebc3e017d364cfd","slug":"women-found-dead-hamirpur-hp-news-sml3114897149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलाह गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलाह गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कमलाह गांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 45 साल की नीलम देवी पत्नी जसवंत सिंह निवासी गांव कमलाह शनिवार सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। लेकिन, काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो महिला के छोटे बेटे ने आवाज लगाना आरंभ कर दी। इसके बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।
इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने जब दरवाजा तोड़ा तो नीलम देवी अंदर बेसुध होकर पड़ी थी। जिसे परिजन ग्रामीणों की सहायता से तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व नीलम देवी एक दुर्घटना में घायल हुई थी। उसके बाद वह दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। महिला अपना उपचार भी करवा रही थी। महिला का पति लुधियाना में काम करता है। वह अपने पीछे दो बेटे वह पति छोड़ गई है। परिजनों ने घर में किसी भी तरह का विवाद होने से साफ इंकार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।