फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women constable in full dress aware people

कोरोना : फुल ड्रेस में महिला पुलिस कांस्टेबल की कदमताल

Fri, 27 Nov 2020 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
women constable in full dress aware people
हमीरपुर माल रोड पर फुल ड्रेस में महिला कांस्टेबल लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक करती हुई - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला पुलिस ने कोरोना से बचाव और जागरूकता के लिए हमीरपुर के माल रोड में अब महिला पुलिस कांस्टेबल समारोह की यूनिफार्म में चहल-कदमी करेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मिनी सचिवालय और गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक यह महिला पुलिस कांस्टेबल रोजाना सुबह 9 बजे से साढ़े नौ बजे तक, दोपहर डेढ़ बजे से शाम तीन बजे और सायं पांच बजे से छह बजे के बीच माल रोड पर कदमताल करते लोगों को मास्क, सैनिटाइजर के इस्तेमाल और दो गज की दूरी के बारे में जागरूक करेंगी। शुक्रवार को फुल ड्रेस में महिला कांस्टेबल को माल रोड पर देख सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए न केवल कड़ी कार्रवाई कर रहा है, बल्कि आम लोगों को जागरूक करने तथा संक्रमण से उनकी रक्षा के लिए एहतियाती कदम भी उठा रहा है। इसी मुहिम के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के बगैर पकड़े जाने वाले लोगों के चालान करने के साथ-साथ उन्हें मौके पर ही मास्क उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करके जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिले के पांचों उपमंडलों में उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

ये दस्ते महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न समारोहों के आयोजन स्थलों के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मास्क के बगैर पाए जाने वाले लोगों के चालान किए जा रहे हैं तथा उन्हें मौके पर ही मास्क भी दिए जा रहे हैं। इस मुहिम के तहत भोरंज उपमंडल में गत दो दिन में 11 लोगों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए गए हैं। इसके साथ-साथ मनरेगा के कार्य में लगे कामगारों व अन्य लोगों को लगभग 500 मास्क भी वितरित किए गए हैं। सभी सार्वजनिक स्थलों और महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के अलावा उपायुक्त ने केमिस्टों की सभी दुकानों में भी कोविड-19 से संबंधित जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। इन दुकानों में भी पोस्टरों-बैनरों और पंफ्लेटों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed