फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women accused in jewelry theft case in Naidun market arrested, captured in CCTV

Hamirpur: नादौन बाजार में आभूषण चोरी मामले में आरोपी महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी में हुईं कैद

Mon, 03 Mar 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 05:54 PM IST
सार

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अप्पर बाजार नादौन से आभूषण चोरी करने वाली मुख्य आरोपी महिलाएं मुरादाबाद से गिरफ्तार हुई हैं। आरोपी महिलाओं के साथ उनके गिरोह का एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है जोकि चोरी की घटना में संलिप्त था। 

विज्ञापन
Women accused in jewelry theft case in Naidun market arrested, captured in CCTV
आभूषण चोरी मामले में आरोपी महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अप्पर बाजार नादौन से आभूषण चोरी करने वाली मुख्य आरोपी महिलाएं मुरादाबाद से गिरफ्तार हुई हैं। आरोपी महिलाओं के साथ उनके गिरोह का एक अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है जोकि चोरी की घटना में संलिप्त था। आरोपी महिलाएं सुनीता देवी, ममता और पुरुष जितेंद्र ने 28 जनवरी को दिनदहाड़े नादौन के अप्पर बाजार में आभूषण विक्रेता की दुकान से पांच लाख रुपए के आभूषण चुराए थे। इसके बाद 9 फरवरी को नादौन पुलिस ने यूपी  निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब रविवार  को मुख्य आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों  आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस टीम ने महिलाओं से चोरी किए हुए सभी आभूषणों की रिकवरी कर ली है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि अप्पर बाजार में चोरी के मामले में मुख्य आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कोर्ट से  आरोपियों को तीन दिन का पुलिस डिमांड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed