फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman who went to Hamirpur hospital to get medicines missing

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर अस्पताल दवाई लेने गई महिला लापता

Tue, 14 May 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। हमीरपुर अस्पताल में दवाई लेने गई पुलिस थाना भोरंज के तहत टाउन भराड़ी कस्बे की एक महिला लापता हो गई है। अशोक कुमार पुत्र रूप सिंह गांव भोला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी भाभी पूनम कुमारी (37) पत्नी देश राज 13 मई को आठ बजे जिला अस्पताल दवाई लेने गई थी। उनका फोन घर पर ही रह गया है। जब महिला शाम तक घर नहीं आई तो परिवार ने उसकी तलाश की तो वह कहीं नहीं मिली। इस पर उन्होंने भोरंज पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। महिला ने गुलाबी रंग का सूट पहना है। कद 5 फीट 1 इंच है। परिवार ने महिला की सूचना देने का लोगों से आग्रह किया है। इस बारे में पुलिस थाना प्रभारी योग राज चंदेल ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed