फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   woman died with corona

नादौन में कोरोना से महिला की मौत

Fri, 27 Nov 2020 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
woman died with corona
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नादौन। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को नादौन क्षेत्र में एक महिला का देहांत हो जाने से क्षेत्र में मौत का आंकड़ा छह पहुंच गया है। इनमें चिकित्सा खंड गलोड़ के अधीन आने वाले निकटवर्ती कांगू क्षेत्र में हुई दो मौतें शामिल हैं। शुक्रवार को नादौन के साथ लगते चिकित्सा खंड गलोड़ के अंतर्गत बटरान गांव में 30 वर्षीय रीमा देवी पत्नी प्रतीक कुमार का नेरचौक में देहांत हुआ है। रिया अपनी बहन के साथ बटरान के निकट किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

20 नवंबर को उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 23 नवंबर को उसने कांगू में स्वास्थ्य जांच करवाई। जहां से उसे हमीरपुर अस्पताल भेज दिया गया था। परंतु तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के कारण 25 नवंबर को उसे नेरचौक रेफर कर दिया गया था। 27 नंवबर को तड़के उसका देहांत हो गया। महिला अपने पीछे पति व एक बेटी छोड़ गई है। लगातार बढ़ रही मौतों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि कांगू क्षेत्र की महिला की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है और शनिवार को गृह क्षेत्र में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed