फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman accused in theft case sent on remand for six days

Hamirpur (Himachal) News: चोरी के मामले में आरोपी महिला को छह दिन की रिमांड पर भेजी

Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के शिवनगर में लाखों रुपये की नकदी चोरी मामले में आरोपी महिला पूजा को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी महिला को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। महिला ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को वारदात देने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन

अणु की निवासी आरोपी महिला पूजा (35 वर्ष) को रविवार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने पेट्रोल पंप मालिक के घर से नकदी चुराई थी। इसमें से उसने खुद के लिए 4.50 लाख रुपये के गहने, 12 हजार का स्पीकर, 21 हजार रुपये का आईफोन और नए कपड़े खरीदे थे। इसके अलावा 53,200 रुपये की नगदी घर पर रखी थी।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना बीते बुधवार को हुई थी। पेट्रोल पंप के मालिक मनीष नंदा ने इस संबंध में सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नोटिफिकेशन के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। महिला घटना के समय घर के पास से गुजरी थी और सीसीटीवी कैमरे को भी साथ ले गई थी। कैमरे के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने रविवार को महिला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed