फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Winner in speech competition, first in essay writing

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में अरीजिता, निबंध लेखन में समीक्षा प्रथम

Sun, 17 Sep 2023 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में जिलास्तरीय समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के लगभग 45 विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण में हिम अकादमी स्कूल हीरानगर की अरीजिता प्रथम, डीएवी विद्यालय टौणी देवी की अंजलि द्वितीय, हिम अकादमी विकासनगर के सादिक तृतीय तथा गुरुकुल विद्यालय गोपालनगर की अंशिका एवं केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की शैलश्री संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस की समीक्षा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गारली के सुजल ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनाही की तनु ने तृतीय और सावित्री पब्लिक विद्यालय हमीरपुर की तेजस्विनी एवं हिम अकादमी हीरानगर की आस्था सिपहिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलाड़ी की गीतांजली शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी की सुहानी एवं न्यू गुरुकुल पब्लिक विद्यालय हमीरपुर के अक्ष शर्मा ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू के कृष्ण कुमार एवं सावित्री पब्लिक विद्यालय हमीरपुर की वंशिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed