{"_id":"66966ff871fe76fa8106c9e5","slug":"wing-inspected-schools-during-summer-vacation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131599-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विंग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विंग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
स्कूल में स्टाफ की उपस्थिति से लेकर कार्यालय के विभिन्न दस्तावेज जांचे
अवकाश के बाद पाठशाला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। निरीक्षण विंग हमीरपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मंगलवार को शिक्षा खंड नादौन का निरीक्षण किया। निरीक्षण विंग की टीम में उपनिदेशक नवीन शर्मा, अधिकारी गौरव शर्मा, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा, अमलैहड़ और बसारल में नॉन टीचिंग स्टाफ की उपस्थिति, कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान स्कूल में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की विशेष रूप से जांच की गई। जहां कमी पाई गई वहां स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही स्कूल परिसर और पीने के पानी की टंकियों की व्यवस्था को भी देखा गया। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को स्कूल परिसर और पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के बारे में उचित दिशा-निर्देश दिए गए। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पाठशाला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें ताकि छात्रों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके। सभी विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वोकेशनल शिक्षा और शिक्षकों की जानकारी भी ली। उन्होंने उनकी उपस्थिति के बारे में भी जांच की। टीम के उपनिदेशक नवीन शर्मा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में यह सुनिश्चित किया गया कि यहां शिक्षा के स्तर को उच्च रखा जाए और विद्यार्थियों को उचित शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाए। उन्होंने स्कूलों के बारे में प्रासंगिक सुझाव भी दिए हैं ताकि उनकी स्थिति में सुधार और विद्यार्थियों के नामांकन में भी वृद्धि हो सके।