फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wine shops overcharging for liquor at Hamirpur

ठेकों में मनमाने दामों पर बिक रही शराब

Thu, 05 May 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज, नादौन Updated Thu, 05 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Wine shops overcharging for liquor at Hamirpur
शराब - फोटो : file

जिला मुख्यालय के साथ भोरंज और नादौन के शराब ठेकों में अंकित मूल्य से अधिक दामों में शराब बेची जा रही है। शराब महंगी बेचने को लेकर रोजाना उपभोक्ताओं की सेल्समैन के साथ कहासुनी हो रही है। बीयर को ठंडा करने पर ओवरचार्जिंग हो रही है।

विज्ञापन


हालांकि, संबंधित विभाग को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। उपभोक्ताओं में सन्नी कुमार, सुनील कुमार, संजीव, देश राज, प्रकाश चंद का कहना है कि जिला मुख्यालय में स्थित शराब ठेकों में शराब मनमाने दामों में बेची जा रही है। अंकित मूल्य से शराब 40 से 60 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


जब उपभोक्ता अंकित मूल्य के पैसे देने की बात कर रहे हैं तो सेल्समैन शराब के दाम बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। शराब खरीदने के बाद उपभोक्ताओं को बिल नहीं दिया जा रहा है। कई ठेकों के बाहर सेल्समैन ने अधिक मूल्य की रेट लिस्ट तक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत उपभोक्ता संबंधित विभाग से कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। जिला मुख्यालय के अलावा भोरंज, खतरवाड़, नगरोटा, लुद्दर महादेव, लगमन्वी, भ्याड़, ढोह, कैहरवीं, पट्टा, लदरौर, भरेड़ी, बड़ैहर, चंदरूही, नादौन आदि ठेकों में महंगे दामों पर शराब बेची जा रही है। लोगों ने शराब ठेकेदारों का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।


एईटीओ हमीरपुर चेतराम का कहना है कि कोई भी ठेकेदार अंकित मूल्य से अधिक दाम में शराब नहीं बेच सकता। अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed