फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Will make every corner of the city beautiful: Modgil

शहर के हर कोने को सुंदर बनाएंगे : मोदगिल

Tue, 11 Feb 2025 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Feb 2025 07:06 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर किया जाएगा काम

नगर निगम कार्यालय से शुरू हुआ स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर निगम कार्यालय के टाउन हॉल परिसर में सोमवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान कार्यक्रम शुरू हुआ। अभियान का शुभारंभ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ प्रदीप मोदगिल ने किया। मुख्यातिथि ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नगर निगम के तहत आने वार्डों संपर्क रास्तों को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम नौ अप्रैल तक आयोजित होगा। अभियान में वार्डों से लेकर शहर के प्रत्येक घर और उसके आसपास के इलाके को पहले से और ज्यादा साफ स्वच्छ बनाया जाएगा। जिन इलाकों में विकास के काम शुरू किए गए हैं, उनमें भी तेजी लाने का काम किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के लिए भी नए सिरे से आम लोगों के सहयोग के साथ नई पहल की जाएगी।
विज्ञापन

नादौन में भी कार्यक्रम का शुभारंभ
इसी क्रम में नगर परिषद नादौन में भी सोमवार को स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने किया। अध्यक्ष शम्मी सोनी ने जनता से आग्रह किया है कि वह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी इस बारे में दिशा-निर्देश दिए हैं कि वह हर घर से गीला सूखा और हानिकारक कचरा अलग अलग ही लें। उन्होंने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने और नादौन शहर को सुंदर बनाने का अपना पूरा योगदान दें। इस अवसर पर सचिव रमन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष उषा सौंधी सहित पार्षद सुमन कुमारी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed