{"_id":"6abd64a5d389888aab040fb0","slug":"wild-cow-collides-with-bike-two-youths-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-210409-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाइक से टकराई वन गाय, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाइक से टकराई वन गाय, दो युवक घायल
Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत पखरोल गांव में बुधवार देर शाम वन गाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल एक युवक को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। सेरा गांव निवासी सनी (18) पुत्र शेर सिंह बाइक चला रहा था, जबकि गांव का ही निशांत पुत्र राजेश कुमार पीछे बैठा था।
पखरोल गांव के पास पुल से आगे अचानक वन गाय सड़क पर आ गई और बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वन गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया। सनी को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया, जबकि निशांत का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।