फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wild animals destroyed crops in Chalasai and Bunani

चलसाई और बुनाणी में जंगली जानवरों ने तबाह की फसल

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wild animals destroyed crops in Chalasai and Bunani
चलसाई में जंगली जानवरों ने बर्बाद की फसल। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के चलसाई और बुनाणी गांवों के लोग वर्तमान में जंगली सूअरों और बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। स्थानीय किसानों रामदास, रतन चंद, हंस राज पुरुषोत्तम चंद, देशराज, राजेश कुमार का कहना है कि जंगली जानवरों ने उनकी मक्की की फसल को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया है। मक्की की फसल अधिक बारिश एवं बीमारी के चलते पहले ही दम तोड़ रही है, लेकिन जो फसल बची थी, उसे जंगली सूअरों ने पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है। वहीं, खेतों में बड़े बड़े गड्ढे कर दिए हैं। इससे किसानों को काफी हताशा हुई है। करीब अस्सी फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष जंगली जानवर उनकी फसल को तबाह कर देते हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान होता है। इसी के चलते किसान अब सोचने को मजबूर हो गए हैं कि मक्की की फसल बीजें या नहीं। उन्होंने इस संदर्भ में क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को भी अवगत करवाया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका देखा जाएगा तथा साथ में सरकार ने जो शिकार पर पाबंदी लगाई हुई है, उस पर छूट देने की भी मांग की जाएगी, ताकि आने वाले समय में किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जरूरी ही नहीं कि मुआवजा दिया जाए, बल्कि इस संदर्भ में दीर्घकाल के लिए योजना बननी चाहिए। इस संदर्भ में विकास खंड बिझडी के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. हेमराज का कहना है कि फसलों को हुए नुकसान के बारे में आकलन करने के लिए टीम को भेजा जाएगा। आगामी समय में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए किसानों को सरकार की बाड़बंदी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed