फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   While coming home, two kilometers ahead of Lathyani, the vehicle overturned from the hill.

Hamirpur (Himachal) News: घर आते समय लठयानी से दो किलोमीटर आगे पहाड़ी से पलटी गाड़ी

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
While coming home, two kilometers ahead of Lathyani, the vehicle overturned from the hill.
लठयानी से दो किलोमीटर आगे पहाड़ी से पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में शनिवार को चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी लठयानी से दो किलोमीटर आगे पहाड़ी से पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 80 फीट नीचे जाकर गिरी। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, इसमें एक पुरुष, एक महिला, एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चे सवार थे। परिवार का संबंध बड़सर के धबीरी गांव से है और चंडीगढ़ में अपना व्यवसाय करता है।
विज्ञापन


कार चालक सुदेश कुमार ने कहा कि वह अपने घर की ओर आ रहे थे और अचानक यह दुर्घटना हो गई। घायलों को तुरंत बड़सर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें बुजुर्ग महिला जो की चालक की मां है, वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बड़सर अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि जहां यह दुर्घटना हुई, वो क्षेत्र बंगाणा पुलिस के अधीन आता है। लेकिन घायलों को बड़सर अस्पताल लाया गया। अपनी कार्रवाई पूरी कर केस बंगाणा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed