फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Whenever RJD came to power, it caused havoc: Anurag

आरजेडी ने जब-जब सत्ता पाई, तबाही ही मचाई : अनुराग

Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Whenever RJD came to power, it caused havoc: Anurag
मोहनिया में युवा चौपाल को संबोधित करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। पार्टी।
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत वीरवार को औरंगाबाद और मोहनिया में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित बाइक रैली और युवा चौपाल में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आरजेडी व उनका महागठबंधन बिहार में मंगलराज से जंगलराज की वापसी चाहता है और बिहार में जब-जब आरजेडी की सरकार आई है, इन्होंने सिर्फ़ तबाही लाई है। उन्होंने उपस्थित जनता से एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने व फिर सुशासन की सरकार बनाने का निवेदन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन और जनकल्याण की सरकार देने का काम किया है, लेकिन बिहार की जनता यह जानती है कि जब-जब राजद आई है तब-तब तबाही लाई है। कुछ लोग बिहार को मंगलराज से वापस जंगलराज की तरफ ले जाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बिहार में आरजेडी के जंगलराज में अपराधियों को मुख्यमंत्री कार्यालय का संरक्षण प्राप्त था और कट्टे के दम पर उद्योग बंद कराए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लालटेन राज में महिलाओं को सबसे ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ी, क्योंकि सड़कों का हाल खराब था, पुल नहीं बनते थे, बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती थीं। इलाज की सुविधाएं न के बराबर थीं और अराजकता का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा।

वहीं, डबल इंजन की सरकार के आने के बाद बिहार में कानून का राज लौटा है और यही वजह है कि आज लड़कियां बेखौफ होकर बाहर निकल रही हैं, सेना और पुलिस तक में अपनी जगह बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed