{"_id":"680be35bb97b4bbac605ba39","slug":"well-water-will-quench-the-thirst-of-people-of-bhalwani-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154175-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भलवानी पंचायत के लोगाें की प्यास बुझाएगा कुओं का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भलवानी पंचायत के लोगाें की प्यास बुझाएगा कुओं का पानी
Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भलवानी में अब ग्रामीणों को गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या नहीं सताएगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत में वाटरशेड परियोजना के तहत 12 लाख रुपये से चार कुओं का निर्माण किया जाएगा।
कुओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी। कुओं के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने का कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य को लेकर अपनी सहमति पत्र पंचायत प्रतिनिधियों को सौंप दिए हैं। पंचायत में वाटरशेड परियोजना के तहत कार्य करवाए जा रहे हैं।
इसमें प्रथम चरण में पंचायत की ओर से बरसात के मौसम में भूमि कटाव से उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचाने वाले नाले पर क्रेट लगाकर भूमि को सुरक्षित करने का बहुत बड़ा कार्य किया है। इसके अलावा जल संरक्षण तथा कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। पंचायत पानी की समस्या को दूर करने के लिए नाले के साथ लगती भूमि पर चार कुओं का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक कुएं के निर्माण कार्य पर तीन-तीन लाख रुपये का बजट खर्च होगा। कुओं के बनने से करीब 50 से अधिक परिवारों को पीने के पानी के साथ सिंचाई की सुविधा मिलेगी। ग्र्रामीणों में संजय कुमार, ज्योति प्रकाश, कमलेश कुमार कमली व कलासो देवी ने भूमि देने का पंचायत को सहमति पत्र दे दिया है।
कुओं के बनने से पंचायत में गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या का भी स्थाई समाधान होगा। इससे पंचायत में कुओं व बावड़ियों की संख्या 25 से 30 तक पहुंच जाएगी।
कोट
पंचायत में भविष्य में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए 12 लाख रुपये की लागत से चार नए कुओं का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पंचायत के गांव समकरी व मांज में पुराने दो कुओं की भी मरम्मत की जा रही है। इससे आने वाले समय में लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-अमनदीप, प्रधान, भलवानी पंचायत
समाचार:बवीता चंदेल