फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Welcome from Chitte at Welcome Fast Food in Education Hub Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: एजुकेशन हब हमीरपुर में वेलकम फास्ट फूड में चिट्टे से स्वागत

Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
पहले ढाबा संचालक पर नशीली दवाओं के बिक्री के लगे थे आरोप
विज्ञापन


फिर शहर के बीचोंबीच घातक नशों की बिक्री से चिंताएं बढ़ीं

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में घातक नशीले पदार्थ और नशीली दवाओं की बिक्री के मामले सामने आने से अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बीती रात हमीरपुर पुलिस ने शहर के बीचोबीच स्थित एक फास्ट फूड कार्नर से चिट्टा और चरस बरामद की है। बीते माह ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के समीप स्थित एक ढाबा संचालक पर नशीली दवाइयां बेचने के आरोप लगे थे। इन दवाओं को पानी में घोल कर इंजेक्शन के जरिये लेने का नशा करते पकड़े गए युवकों ने खुलासा किया था। अब ताजा मामले में एक फास्ट फूड कॉर्नर से चिट्टा और चरस बरामद होने से हजारों अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।


वेलकम फास्ट फूड के नाम से संचालित इस दुकान में युवक और खासकर विद्यार्थियों की आवक ज्यादा थी। ऐसे में पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुकान मालिक राज कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 प्रताप गली हमीरपुर तथा उसके दोस्त अंकित कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इन दोनों के कब्जे से 01.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 13.16 ग्राम चरस और 20,000 नकदी बरामद की गई है। नकदी अधिक मात्रा में बरामद हुई है। ऐसे में फास्ट फूड की बिक्री से कितनी आमदन हुई है इसकी जांच की जा रही है। यह दुकान कांप्लेक्स के अंदर थी। ऐसे में अधिकतर लोगों की पहुंच भी इस तक नहीं थी लेकिन परिचित ग्राहक नियमित तौर पर यहां पर आते थे। हालांकि, क्या हजारों की कमाई सिर्फ मोमो और चाउमिन बेच कर ही हो रही थी। इस मामले को पुलिस खंगाल रही है। यह आरोपी कब से यहां पर दुकान चला रहे थे, इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed