फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Weather disturbance: The bride and groom had to cross the ravine with a tractor

मौसम का खलल : दूल्हा-दुल्हन को ट्रैक्टर से पार करनी पड़ी खड्ड

Tue, 25 Jan 2022 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Weather disturbance: The bride and groom had to cross the ravine with a tractor
घंगोट से गई बरात की वापसी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ट्रैक्टर से खड्ड करवाई गई। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। जनवरी माह की शादियों में लगातार बारिश और बर्फबारी ने खूब खलल डाला है। सिरमौर जिले के संगड़ाह गांव में यहां बर्फबारी के चलते रास्ता बंद होने से दूल्हे को दुल्हन लाने के लिए जेसीबी पर जाना पड़ा, वहीं हमीरपुर में दूल्हा-दुल्हन को ट्रैक्टर पर खड्ड पार करनी पड़ी। विकास खंड बिझड़ी की घंगोट पंचायत से शाहतलाई के घरान गांव बरात गई थी। वापसी के समय खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण दूल्हा-दुल्हन को ट्रैक्टर से खड्ड पार करनी पड़ी। सोमवार शाम को यह बरात घरान गांव गई थी। लगातार हो रही बारिश से रात को सिरहाली खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद जब बरात सुबह वापस आने लगी तो खड्ड से कार पार न हो पाई।
विज्ञापन

इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठाकर खड्ड पार करवाई गई। दर्जनों लोग इसके गवाह भी बने। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हुए। बता दें कि 24 जनवरी के शादी के मुहूर्त में बारिश ने जमकर खलल डाला। इससे टेंट, कैटरिंग इत्यादि का काम करने वालों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, दूल्हा-दुल्हन का ट्रैक्टर पर बैठे हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घंगोट पंचायत के उपप्रधान युद्धवीर ने कहा कि खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रैक्टर से दूल्हा-दुल्हन को खड्ड पार करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed