{"_id":"5fda4d358ebc3e3c5457aaf4","slug":"water-wasted-hamirpur-hp-news-sml3547455157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर व्यर्थ बह रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर व्यर्थ बह रहा पेयजल
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर पेयजल पाइप में हो रहा रिसाव।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन। उपमंडल नादौन के ज्वालामुखी एनएच पर लेबर चौक से स्टेडियम जाने वाली सड़क पर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। एनएच के निकट ही पेयजल पाइप में हो रहे रिसाव के कारण यहां बड़ा गड्ढा बन गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। लोगों में अजय कुमार, संजय कुमार, बृजमोहन, विकास, विशाल, रमेश व तरुण आदि ने कहा कि यहां पेयजल पाइप में काफी दिनों से रिसाव हो रहा है। इस बारे में वे कई बार विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
कुछ समय पूर्व ही इस सड़क पर विभाग ने टारिंग बिछाई। कई वर्षों बाद यह सड़क पक्की की गई। लेकिन, जहां पाइप में रिसाव हो रहा है वहां टारिंग उखड़ गई है और वहां गड्ढा पड़ गया है। जिससे आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान करवाया जाए। विभाग के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि आज ही यह समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।