फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water schemes stops due to silt in Vyas

ब्यास में सिल्ट आने से योजनाएं ठप

Sun, 03 Jul 2016 11:05 PM IST
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Water schemes stops due to silt in Vyas
उफान पर नदी। - फोटो : file photo

बरसात शुरू होते ही जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। मौसम साफ न होने पर दिक्कतें और भी बढ़ सकती है। बारिश के चलते ब्यास नदी उफान पर है। इसके चलते ब्यास नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है।

विज्ञापन


ऐसे में ब्यास नदी की पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। इससे हमीरपुर, सुजानपुर और नादौन सहित अधिकतर गांवों में आगामी तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हमीरपुर की पेयजल योजनाएं नदी नालों पर निर्भर है।
विज्ञापन


सुजानपुर और नादौन कस्बे में ब्यास नदी से पानी लिफ्ट होता है। अधिकतर गांवों को भी इसी नदी से पेयजल की आपूर्ति होती है। बारिशों के चलते ब्यास में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्ट युक्त पानी की लिफ्ट करने से आईपीएच विभाग की करोड़ों रुपये की मशीनरी खराब हो सकती है। ऐसे में विभाग ने ब्यास से पानी लिफ्ट करने वाली पेयजल योजनाओं को बंद कर दिया है।


हमीरपुर में रोजाना 50 से 55 लाख लीटर पेयजल की खपत होती है। ऐसे में तीन दिनों तक पेयजल योजनाओं के ठप होने से जिला में पेयजल संकट गहरा सकता है।

आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश धीमान का कहना है कि ब्यास नदी में सिल्ट आने से पानी लिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इससे पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed