फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   water problem

बुधवीं चौक पर निकासी न होने के कारण परेशानी

Sat, 28 Nov 2020 06:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
गलेाड़ (नादौन)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के अंर्तगत गलोड़ से हमीरपुर जाने वाली सड़क पर बुधवीं चौक पर निकासी न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इस कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है तथा पानी सड़क पर जमा होने के कारण सड़क में गड्ढे पड़ रहे हैं। गंदा पानी सड़क पर खड़ा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। हमीरपुर और सलौणी जाने वाले यात्री भी इसी चौक पर बस का इंतजार करते हैं और जब वाहन गंदे पानी के ऊपर से गुजरता है तो गंदे पानी के छींटे से सवारियों और राहगीरों के कपड़े खराब होते हैं। स्थानीय दुकानदारों रमेश, अशोक, कृष्ण, कमल, राजेंद्र, मुकेश, विजय, अश्वनी, होशियार सिंह ने विभाग से गुहार लगाई है कि गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग धनेटा चरणजीत सिंह ने कहा कि दो परिवारों के आपसी विवाद के चलते रिहायसी घरों का गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। विभाग ने इन परिवारों नोटिस ने सूचित करके शीघ्र समस्या का हल करने के लिए कहा गया है। विभाग ने सड़क किनारे नालियां बनाकर शीघ्र समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed