फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water has been flowing in vain for six months, people took to the streets

Hamirpur (Himachal) News: छह महीनों से व्यर्थ बह रहा है पानी, सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 28 Nov 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Water has been flowing in vain for six months, people took to the streets
पानी की समस्या को लेकर इकट्ठा हुए माहड़े गांव के लोग। स्रोत : संवाद
सचित्र
विज्ञापन

लोगों की एनएच निर्माण कंपनी को चेतावनी- दो दिन के भीतर समस्या हल न हुई तो कंपनी की गाड़ियों का करेंगे घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच 03 के निर्माण कार्य में लापरवाही का खामियाजा माहड़े गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को गांव के लोग इकट्ठा हुए और निर्माण कंपनी को समस्या हल करने की चेतावनी दी।
लगभग छह माह पहले एनएच निर्माण कंपनी का एक टिपर इस सड़क पर गिरा था। उसने पानी की चार से पांच पाइप और मुख्य पाइपलाइन को तोड़ दिया था। इसकी मरम्मत तो की गई, लेकिन पानी का रिसाव बंद नहीं हुआ है। इसी जगह पर चाहड़ और बग्गी गांव की पानी की पाइप भी टूटी, जिन्हें दो महीने बाद जोड़ा गया। पानी की सप्लाई बाधित होती है, तो जलशक्ति विभाग के कर्मचारी इसी जगह पर पाइप को कट का निशान लगाकर पानी सुचारू करते हैं। इस कारण सड़क पर पानी ही पानी हो जाता है।
विज्ञापन

सड़क कीचड़ में तबदील होने से लोगों को परेशानी होती है। इस संबंधी ग्रामीणों ने विरोध भी जताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कीचड़ वाली सड़क पर गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इससे लोगों में एनएच निर्माण कंपनी के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों में आशा देवी, प्यार चंद, देशराज, प्रकाश चंद, निर्मला देवी, सिमरो देवी, जय देवी सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने एनएच निर्माण कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर पाइप को ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण कंपनी की गाड़ियों का घेराव करेंगे। एनएच निर्माण कंपनी में पानी विंग के सुपरवाइजर अनय सिंह ने कहा कि जल्द समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed