फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water entered shops due to construction of NH, cowshed collapsed, goat died

Hamirpur (Himachal) News: एनएच के निर्माण से दुकानों में घुसा पानी, गोशाला गिरी, बकरी की मौत

Thu, 08 Aug 2024 02:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Water entered shops due to construction of NH, cowshed collapsed, goat died
एनएच  हमीरपुर-मंडी में कटिंग के कारण ढही पक्की गौशाला। संवाद
बिजली के दो खंभे भी हो गए टेढ़े, कई मकानों को खतरा
विज्ञापन


समीरपुर के संगरोह बाईपास की कटिंग ने खड़ी की मुसीबत
लोगों ने लगाए एनएच निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में हमीरपुर-मंडी नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए की जा कटिंग ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। मंगलवार की रात और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से समीरपुर में दुकानों में पानी घुस गया। एक गोशाला गिर गई और इसके भीतर बंधी बकरी की मौत हो गई। दो बिजली के खंभे भी टेढ़े हो गए हैं और गिरने के कगार पर हैं। ग्राम पंचायत समीरपुर के संगरोह बाईपास की कटिंग से तीन मकान कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय निवासी प्रीतम चंद पुत्र जय चंद, इंद्र सिंह पुत्र महंत राम, राजेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल के घर के समीप भूमि की कटिंग की गई है। विक्रम सिंह पुत्र रुआलू राम की पक्की गोशाला एनएच सड़क की कटिंग की वजह से आधी गिर गई। प्रभावितों का आरोप है कि कंपनी को बरसात से पहले कटिंग करके समय पर डंगे लगाने के लिए कई बार कहा लेकिन कंपनी ने बरसात से ठीक पहले यहां पर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया। बिजली के खंभों को भी शिफ्ट नहीं किया गया। पहले बिजली के खंभों को शिफ्ट करना था, उसके बाद कटिंग करनी थी। एनएच निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई और बेजुबान बकरी की जान भी चली गई।




प्रभावितों का कहना है कि उनके घर भूस्खलन की वजह से 20-25 फीट ऊपर ढांक पर लटक गए हैं। उनके लिए पहले सुरक्षा दीवार लगाई जाए। एनएच निर्माण कंपनी की लापरवाही से समीरपुर कस्बे में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। दुकान के अंदर रखा सामान खराब हो गया। यहां पर कंपनी ने नाली की खुदाई कर दी है, लेकिन आगे पानी की निकासी नहीं है। इससे पानी दुकानों में घुस गया। समीरपुर पंचायत के प्रधान ठाकुर चंद्र मोहन ने कहा कि उन्होंने एनएच निर्माण कंपनी को इस बारे में कई बार बताया है। प्रशासन को भी अवगत करवा दिया है कि कंपनी को सही तरीके से काम करने के लिए कहा जाए। वहीं, एनएच के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed