फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water carriers are handling clerical work in KCC Bank Nadaun

हमीरपुर (हि. प्र.): केसीसी बैंक नादौन में जल वाहक निपटा रहे हैं लिपिक का काम

Tue, 14 Feb 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water carriers are handling clerical work in KCC Bank Nadaun
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) की नादौन शाखा में लिपिक की जगह पर वाटर कैरियर (जल वाहक) - फोटो : Social Media
नादौन (हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) की नादौन शाखा में लिपिक की जगह पर वाटर कैरियर (जल वाहक) और सहायक उपभोक्ताओं का कार्य निपटा रहे हैं। बैंक शाखा में पर्याप्त स्टाफ न होने से जहां उपभोक्ताओं के कार्य समय पर नहीं हो रहे, वहीं व्यापारी, पेंशनर और अन्य कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नादौन में स्थापित केसीसीबी की शाखा उपमंडल में सबसे बड़ी बैंक शाखा है। जहां पर रोजाना व्यापारी करोड़ों रुपये का लेन देन करते हैं। इसके अलावा अन्य उपभोक्ताओं सहित सरकारी कर्मचारी भी इसी बैंक के माध्यम से रुपयों का लेनदेन करते हैं। यहां से बैंक कर्मचारियों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है, लेकिन उनकी जगह कोई दूसरे कर्मचारी नहीं आए।
विज्ञापन


बैंक में कुल 15 पद हैं स्वीकृत
बैंक में कुल 15 कर्मचारियों के पद हैं, लेकिन वर्तमान में पांच ही पदों पर तैनाती हुई है। दस अन्य पद खाली चल रहे हैं। इस कारण बैंक में कार्यरत कर्मचारियों को अन्य पदों पर भी काम करना पड़ रहा है। इस कारण बैंक उपभोक्ताओं के कार्य को निपटाने में विलंब हो रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बैंक में जल्द पर्याप्त स्टाफ नियुक्त करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द पूरी की जाएगी स्टाफ की कमीः अध्यक्ष
केसीसी बैंक नादौन के शाखा प्रबंधक विनोद पाल तोमर ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण उपभोक्ताओं को कार्यों को निपटाने में समय लग रहा है। स्टाफ की कमी से संबंध में उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है। उधर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है और जल्द ही नादौन शाखा में स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed