फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water bill will be waived in rural areas of the state, payment will have to be made in Jahu Panchayat

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में माफ होंगे पानी के बिल पर जाहू पंचायत में करना होगा भुगतान

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायत जाहू के बाशिंदों को मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद निशुल्क पानी नहीं मिलेगा। लोगों को पानी का बिल भरना होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर बिजली की 125 यूनिट निशुल्क और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करने की घोषणा की है, लेकिन जाहू पंचायत में चलने वाली पेयजल योजना का संचालन पंचायत खुद करती है। यह पेयजल योजना जल शक्ति विभाग के अधीन नहीं है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर की जाहू पंचायत तीन जिलों हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर का संगम स्थल है। यहां पानी का बिल माफ नहीं होगा। जाहू पंचायत में करीब सात सौ पेयजल कनेक्शन हैं। इनका बिल ग्रामीण पंचायत को देते हैं। बिल के पैसों से योजना के कर्मचारियों को वेतन भुगतान होता है। पंचायत पेयजल स्कीम को सरकार और विभाग के अधीन करने के बारे में कई बार पत्राचार कर चुकी है, परंतु सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के कारण यह पेयजल योजना पंचायत के अधीन ही रह गई है। पंचायत में पांच हजार के करीब जनसंख्या है।
विज्ञापन

जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा का कहना है की जाहू पेयजल योजना का संचालन पंचायत अपने खर्चे पर करती है। पहले जाहू में नलवाड़ मेला होता था, जिससे लाखों रुपये की आय होती थी परंतु अब पंचायत को कोई अन्य आय नहीं है। सरकार को कई बार पेयजल योजना को अपने अधीन करने के बारे में पत्राचार किया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिमाचल प्रदेश में पानी के बिलों को माफ करने की घोषणा की गई है, लेकिन जाहू में बिल माफ नहीं होंगे। इस लाभ को यहां के लोगों को देने के लिए सरकार को चाहिए कि जाहू पंचायत की पेयजल योजना को अपने अधीन ले। ऐसा नहीं किया तो पंचायत को मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed