फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ward two in sujanpur people facing water problem due to without pipeline

ुजानपुर वार्ड नंबर दो में नहीं बिछी नई पेयजल पाइपलाइन

Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड दो में नई पेयजल पाइपलाइन न बिछने से लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि जलशक्ति विभाग की ओर से 31 मार्च से पहले पेयजल पाइपलाइन बदलने की बात कही गई थी, लेकिन दो माह बात बीत जाने के बाद भी समस्या वैसी ही बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो में घरों की तादाद बढ़ने से कई बार पानी की सप्लाई की मात्रा पर्याप्त नहीं हो पा रही है। इसको लेकर के लोगों ने जलशक्ति विभाग ने डेढ़ सौ मीटर बड़ी पाइपलाइन बिछाने की मांग की थी। वहीं, जिस गली में पाइप लाइन बिछाई जानी है वहां महीनों बीत जाने पर भी विभाग ने नगर परिषद से गली को उखाड़ने के लिए स्वीकृति नहीं ली है।
विज्ञापन

इससे पाइपलाइन बिछाने में देरी हो रही है। लोगों का कहना है कि विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली को देखकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने का मन बना लिया है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजु कुमार ने बताया कि नगर परिषद सुजानपुर से गली को उखाड़ने की लिए आवेदन किया जाएगा। अनुमति मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed