फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waqf Board should be dissolved: Lekhraj

भंग किया जाए वक्फ बोर्ड : लेखराज

Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Waqf Board should be dissolved: Lekhraj
हिंदू परिषद हिमाचल के षष्टिपूर्ति वर्ष कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी। संवाद
रंगस (हमीरपुर )। नादौन के दंगड़ी गौड़ीय मठ में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के षष्टिपूर्ति वर्ष के हिमाचल प्रांत के समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता इंद्रप्रस्थ क्षेत्र मंत्री लेखराज राणा ने जनसमूह को संबोधित किया। संत त्रिदंडी स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि जी महाराज, महंत सर्वेश्वरनंद सरस्वती जी महाराज और संत विनोद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लेखराज राणा ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उसकी वर्तमान प्रासंगिकता और समाज, धर्म एवं राष्ट्र हित में उसके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हिंदू और सनातन संस्कृति पर हो रहे हमलों, अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद जैसी समस्याओं के खिलाफ हिंदू समाज को संगठित होकर खड़ा होने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में शिमला में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि लैंड जिहाद के माध्यम से वक्फ बोर्ड को आगे कर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के अनुसार यहां 97 प्रतिशत से अधिक हिंदू निवास करते हैं। राणा ने वक्फ बोर्ड को तुरंत भंग करने की मांग की और कहा कि इस संस्था को संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद भारत सहित 80 देशों में सक्रिय है और 32 देशों में इसकी समितियां हैं। संगठन बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, गौ रक्षा, सेवा, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार जैसे आयामों के माध्यम से पिछले 60 वर्षों में एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन के रूप में उभरा है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, सह मंत्री पंकज भारतीय, प्रांत मातृशक्ति संयोजिका रजनी ठाकुर, जिला संरक्षक नरेश कपिल, जिला मातृशक्ति संयोजिका आशा शर्मा, दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका पल्लवी चंदेल, सेवा प्रमुख वीरेंद्र परमार, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, नादौन प्रखंड के उपाध्यक्ष सुरेंदर, प्रखंड मंत्री विनय शर्मा, सह मंत्री गगन दीप, दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजिका मुस्कान, धर्म प्रसार प्रमुख राकेश कुमार, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, देशराज शर्मा, रविंदर सरोच, मोती लाल सरोच सहित समाज के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed