फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vrindavan-Baijnath tourist bus breaks down near Didwin, passengers upset

Hamirpur (Himachal) News: वृंदावन-बैजनाथ टूरिस्ट बस डिडवीं के पास हुई खराब, यात्री परेशान

Thu, 25 Apr 2024 02:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत उच्च मार्ग 103 पर वृंदावन से बैजनाथ जा रही टूरिस्ट बस बुधवार को डिडवीं के पास खराब हो गई। यह वही स्थान है जहां गत दिनों पहले एक बड़े ट्रक के नीचे आने से बाइक चालक की जान चली गई थी और आए दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। यह बस वृंदावन से सवारियां लेकर बैजनाथ आ रही थी। बस ड्राइवर उधम सिंह ने कहा कि वृंदावन से बैजनाथ जा रहे थे और अचानक रात के 3 बजे डिडवीं के पास बस का गियर फंस गया। जब बस ठीक नहीं हुई तो सुबह मेकेनिक को बुलाना पड़ा। 6-7 घंटे तक बस रुकी रही। इससे सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन के बारह बजे के करीब बस ठीक हुई। उसके बाद ही वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed