फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting process explained to the presiding and polling officers

Hamirpur (Himachal) News: पीठासीन और मतदान अधिकारियों को समझाई मतदान प्रक्रिया

Thu, 25 Apr 2024 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Voting process explained to the presiding and polling officers
नादौन बाल स्कूल में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को समझाई मतदान प्रक्रिया। स्रोत : लोक संपर्क  व
नादौन (हमीरपुर)। लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए एक जून को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले नादौन विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास बुधवार को बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में आरंभ हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अपराजिता चंदेल, तहसीलदार नादौन, तहसीलदार गलोड़, उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों तथा अन्य मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इन अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया तथा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली को गहनता एवं गंभीरता के साथ समझें, ताकि एक जून को मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई तकनीकी समस्या या अनावश्यक विवाद न हो। मतदान प्रक्रिया के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ सभी पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र फार्म 12 और पोस्टल बैलेट फार्म 12 भी प्रदान किए गए, ताकि वे लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed