फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting for police personnel, driver-conductors and other employees from 29 to 31

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस कर्मचारियों, ड्राइवर-कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों की वोटिंग 29 से 31 तक

Tue, 28 May 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने कहा कि मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड्स, ड्राइवरों, कंडक्टरों, वीडियोग्राफरों और अन्य कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर के कोर्ट रूम में फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) स्थापित किया गया है। ये कर्मचारी इस सुविधा केंद्र पर 29, 30 और 31 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया के अवलोकन एवं निगरानी के लिए अपने-अपने एजेंट नियुक्त कर दें। अधिकृत एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के बगैर एजेंटों को सुविधा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed