फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting for 8 posts of Panchayati Raj institutions on 29th

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतीराज संस्थाओं के 8 पदों के लिए मतदान 29 को

Tue, 24 Sep 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के उपचुनाव की मतगणना 30 को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए आठ पदों पर उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने कहा कि जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के सदस्य के लिए विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड बमसन की कुल 15 ग्राम पंचायतों खैरी, बैरी, रंगड़, टीहरा, जंगल, बीड़-बगेहड़ा, चलोह, जोल-पलाही, ठाणा धमडिय़ाणा, डेरा, बजरोल, भेरड़ा, कक्कड़, जंदड़ू और खनौली में मतदान होगा। इसके अलावा विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा में प्रधान, विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत स्वाहल तथा विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरोल में उपप्रधान के पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा।



विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत नाहलवीं के वार्ड नंबर-4, नादौन की ग्राम पंचायत रैल के वार्ड नंबर-5, विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के वार्ड नंबर-5 और ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर-9 में पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतों की गिनती 29 सितंबर शाम को ही संबंधित पंचायत मुख्यालयों में पूर्ण कर ली जाएगी। जबकि, जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के उपचुनाव की मतगणना 30 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed