फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voter lists of Panchayats will be updated

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों की मतदाता सूचियां होंगी अपडेट

Tue, 23 Jul 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य शुरू हो गया है। जिला परिषद चुनावों के लिए यह मतदाता सूचियां अपडेट होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने उन पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष पुननिरीक्षण के निर्देश दिए है, जिनमें आकस्मिक रिक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची का विशेष पुननिरीक्षण ऐसे स्थानीय निकायों में भी किया जाएगा, जहां किसी पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मगर प्रासंगिक नियमों के तहत अभी उसे स्वीकार नहीं किया गया है। ऐसे में लगभग हर पंचायत की मतदाता सूचियां अपडेट होंगी। इसमें नए मतदाता भी जोड़े जाएंगे और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है, उनको सूचियों से हटाया जाएगा। यह कार्यक्रम उन पंचायतों की रिक्तियों पर लागू नहीं होगा जो किसी भी न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता निर्धारित करने की तिथि 01 जुलाई 2024 है। दावे और आपत्तियां 22 जुलाई सोमवार तक दाखिल की गईं। दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 25 जुलाई तक होगा। अपीलीय के समक्ष अपील करने का समय 29 जुलाई तक है। वहीं प्राप्त अपीलों का निपटान एक अगस्त तक होगा और अंतिम प्रकाशन दो अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पंचायतों में पद रिक्त
जिला हमीरपुर में विकास खंड नादौन की गोईस पंचायत के वार्ड नंबर-एक, रैल पंचायत के वार्ड नंबर पांच, उट्टप पंचायत के वार्ड नंबर-एक, कमलाह पंचायत के वार्ड नंबर-पांच में पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। विकास खंड बिझड़ी की बड़ा ग्रां पंचायत के वार्ड नंबर-एक और पांच, बड़सर पंचायत के वार्ड नंबर-नौ, घोड़ी धबीरी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में भी पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। विकास खंड भोरंज की नाहलवीं पंचायत के वार्ड नंबर-चार में भी पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। ऐसे में इन पंंचायतों की मतदाता सूचियां भी अपडेट होंगी।



बगेहड़ा वार्ड में जिला परिषद के चुनाव
जिला परिषद के वार्ड एक बगेहड़ा के सदस्य रणजीत सिंह राणा के सुजानपुर का विधायक बनने के बाद चुनाव तय है। विधायक चुने जाने के बाद 21 जुलाई उन्होंने त्याग पत्र दे दिया है। इसे स्वीकृति के लिए पंचायती राज विभाग के निदेशालय में भेजा गया है। जिला पंचायती राज विभाग की अधिकारी शशि वाला ने कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत प्रधानों और सचिवों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed