फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   voter list should be updated

15 दिसंबर तक होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण : सांजटा

Wed, 11 Nov 2020 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
voter list should be updated
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के संबंध में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते एड? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हमीरपुर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान नए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे तथा किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके लोगों, मृत लोगों या अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाए जाएंगे। इसके अलावा मतदाता सूचियों की अशुद्धियां दुरुस्त की जाएंगी तथा नए फोटो पहचान पत्र बनवाने के इच्छुक मतदाताओं के नए कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाने तथा इन सूचियों का त्रुटि रहित प्रकाशन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा ने बुधवार को निर्वाचन विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सांजटा ने कहा कि जिले के पांचों विस क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, तहसील-उपतहसील कार्यालय के अलावा सभी 531 मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों के पास आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा। मतदाता सूचियों का निरीक्षण ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से भी किया जा सकता है। सभी दावों एवं आक्षेपों का निपटारा 31 दिसंबर तक किया जाएगा तथा 15 जनवरी को पांचों विस क्षेत्रों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूचियों में विशेष रूप से चिह्नित एवं पंजीकृत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed