फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   voter list

15 तक मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र लोग

Tue, 01 Dec 2020 05:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अतिरिक्त दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि जिले में पिछले 15 दिन में 2400 से अधिक लोगों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 5 और 6 दिसंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूचियों के लिए दावे या आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। जिले के पांचों विस क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप संबंधित एसडीएम कार्यालय, तहसील-उपतहसील कार्यालय के अलावा सभी 531 मतदान केंद्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों के पास भी उपलब्ध हैं। कोई भी मतदाता इनका निरीक्षण कर अपना नाम शामिल होने की पुष्टि कर सकता है। पर्यवेक्षक एवं मंडल आयुक्त मंडी के सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एडीएम ने बताया कि संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्य के दौरान नए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जा रहे हैं, जबकि किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके लोगों, मृत लोगों या अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता सूचियों की अशुद्धियां दुरुस्त की जा रही हैं तथा नए फोटो पहचान पत्र बनवाने के आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। जितेंद्र सांजटा ने कहा कि एक जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। 11 से 14 दिसंबर तक प्रत्येक विस क्षेत्र के मुख्य बस अड्डे या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर स्टॉल लगाकर भी दावे या आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। इस अवसर पर पुर्ननिरीक्षण कार्य के जिला पर्यवेक्षक एवं मंडल आयुक्त के सहायक आयुक्त कुलदीप पटियाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से पुनर्निरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार प्रताप सिंह ठाकुर ने पुनर्निरीक्षण कार्य का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed