{"_id":"66531f593a7c806c42022634","slug":"vocational-courses-will-start-in-16-more-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-128392-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 16 और स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 16 और स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम
Mon, 27 May 2024 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के 16 और स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षाओं को लेकर उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने स्कूलों की डिमांड शिक्षा निदेशालय भेज दी है। निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद इन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को व्यवसायिक विषय पढ़ाए जाएंगे।
इन सभी स्कूलों का चयन शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर हुआ है। इसके चलते अब शैक्षणिक सत्र 2024-25 में इन स्कूलों में सुचारू रूप से व्यवसायिक कोर्स की कक्षाएं शुरू करने के शीघ्र निर्देश जारी होंगे। वर्तमान में हमीरपुर जिले के छह शिक्षा खंडों में 99 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संचालित है।
इन स्कूलों में से 72 स्कूलों में 15 विभिन्न ट्रेडों में व्यवसायिक कोर्स की संचालित हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थी व्यवसायिक विषय में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स को विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को स्वरोजगार ढूढ़ने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जिला से 16 और स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स करने का प्रपोजल भेजा गया है। इसमें विद्यार्थियों को 15 विभिन्न ट्रेड में पढ़ाई करवाई जाएगी।
स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं व्यावसायिक कोर्स
ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आईटीएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई (वित्तीय सेवाएं और बीमा), रिटेल, इलेक्ट्रानिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर, एपीपीएआरईएल (परिधान), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स संचालित किए जाएंगे।