फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers upset over giving additional connection to drinking water tank

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल टैंक से अतिरिक्त कनेक्शन देने पर उखड़े ग्रामीण

Wed, 15 May 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह पूर्व कनेक्शन देने पर ग्रामीणों ने किया था विरोध
विज्ञापन

बुनहाणी, चलसाई, अंबोटा गांव के ग्रामीणों ने विभाग को सौंपा शिकायत पत्र
टैंक से अतिरिक्त कनेक्शन देने पर ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बुनहाणी, चलसाई और अंबोटा गांव के बाशिंदों ने बुधवार को जल शक्ति विभाग कार्यालय में दलचेहड़ा पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीण मदन शर्मा, बालक राम, कमल देव,रामदास शर्मा, अरुण राम, तरसेम लाल, दीनानाथ आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से तीनों गांवों के लिए बनाए गए पेयजल टैंक से पंचायत के दो-तीन घरों को अनुचित तरीके से पाइपलाइन कनेक्शन दे दिया गया है। पेयजल कनेक्शन कुछ दिन पहले ही दिए गए हैं और आचार संहिता का भी उल्लंघन हुआ है। इससे उन्हें पेयजल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तीनों गांवों में पेयजल की सप्लाई तीसरे दिन आती है लेकिन कुछ दिन पहले दलचेहड़ा पंचायत प्रधान ने कोटला गांव में अपने घर के लिए टैंक से नया अतिरिक्त पेयजल कनेक्शन ले लिया है। इससे तीन गांवों को सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के लिए यह पेयजल टैंक बनाया है। उन्हीं के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान ने अन्य जगहों से पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन लिया हुआ है। ऐसे में एक और स्थान से पेयजल कनेक्शन मिलना विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के एसडीओ शशि कांत ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed