फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers protested against the team that arrived to install smart meters.

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 23 May 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी (हमीरपुर)। ऊटपुर गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते बोर्ड की टीम बिना स्मार्ट मीटर लगाए वापस लौट गई। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ने और अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बिजली उपमंडल कक्कड़ से जेई मनोज कुमार के नेतृत्व में बोर्ड कर्मियों की टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। जैसे ही कर्मचारियों ने पुराने मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू करनी चाही, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बारिश होने के बावजूद ग्रामीण प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बेनी राम, तिलक और अन्य लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ सकते हैं। उन्होंने मांग की कि लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे इस संबंध में बिजली बोर्ड को लिखित आपत्ति सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए लागू की जा रही है। हालांकि, विरोध बढ़ता देख टीम को काम बीच में ही रोकना पड़ा।
बिजली उपमंडल कक्कड़ के जेई मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्मार्ट मीटर लगाने के पक्ष में नहीं थे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed