{"_id":"674b6380378c5b735306e887","slug":"villagers-of-bharnag-panchayat-expressed-objection-on-joining-the-municipal-corporation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-142072-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरनाग पंचायत के ग्रामीणों ने नगर निगम में शामिल होने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरनाग पंचायत के ग्रामीणों ने नगर निगम में शामिल होने पर जताई आपत्ति
Sun, 01 Dec 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
भरनाग पंचायत के ग्रामीण उपायुक्त को नगर निगम में शामिल न होने के लिए मांग पत्र सौंपते हुए। संवा
हमीरपुर। ग्राम पंचायत भरनाग के ग्रामीणों ने नगर निगम हमीरपुर में शामिल होने का विरोध जताया है। शनिवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला।
उन्होंने उपायुक्त को नगर निगम में शामिल न करने के लिए मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पंचायत में बहुत से लोग निर्धन परिवार से संबंध रखते है। ऐसे में नगर निगम में शामिल होने पर उनके ऊपर टैक्स का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पंचायत के लोग टैक्स देने में असमर्थ है।
नगर निगम हमीरपुर में शामिल होने के लिए इससे पूर्व आठ पंचायतें बजूरी, दडूही, गसोता, दरबैली, शासन, बलौंगनी, धलोट और बरोहा मांगपत्र दे चुकी हैं। भरनाग पंचायत के ग्रामीणों अजय पुरी, संजय, राकेश आदि ने कहा कि उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा है कि नगर निगम में न जोड़ा जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत मे सभी वार्डों में विकास के लिए कोई कमी नहीं रखी है, इसलिए सभी काम हो रहे है। नगर निगम में जुड़ने से पंचायत में विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
कोट
भरनाग पंचायत प्रधान विमला देवी ने कहा कि पंचायत के लोग नगर निगम बनाने के लिए विरोध कर रहे हैं और नगर निगम बनने से लोगों को रोजगार के लिए भी शहर की ओर आना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पंचायत को नगर निगम में न जोड़ने का अनुरोध किया है।