फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers meet DC to close pig and goat farms

Hamirpur (Himachal) News: सूअर, बकरी फार्म बंद करने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

Fri, 20 Sep 2024 03:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers meet DC to close pig and goat farms
उपायुक्त से मिलने आए फरनोल निवासी।
ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल के बाड़ी डुग्घ के लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

कहा-सूअरों के गोबर को नाले में बहाया जा रहा, दूषित हो रहा पानी

लावारिस कुत्तों की संख्या भी बढ़ी, कौवे कर रहे फसलों को बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल के बाड़ी डुग्घ के लोगों ने उनके क्षेत्र में चलाए जा रहे सूअर, बकरी फार्म को बंद करने के लिए वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आए लोगों ने कहा कि वह गांव डुग्घ के स्थायी निवासी हैं। ग्राम में एक व्यक्ति की ओर से सूअर मीट फार्म गैरकानूनी रूप से खोला गया है। इस फार्म की वजह से सभी ग्रामवासी परेशान हैं। यहां पर फैली गंदगी व बदबू से गांव वालों को परेशानी हो रही है। सूअरों के गोबर को नाले में बहाया जा रहा है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। मीट संचालक व उसके कर्मचारी वहीं पर सूअरों को काटने का काम करते हैं और उनके खराब हिस्सों को वहीं पर फेंकते हैं। इससे लावारिस कुत्तों की संख्या भी बढ़ गई है।

इसके साथ ही यह जगह कौवों का भी आवास स्थल बन गई है। यह सारे पक्षी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पंचायत की ओर से दिया गया एनओसी भी लोगों के हित में पंचायत व इसके सदस्यों ने रद्द कर दिया और पंचायत ने भी मीट संंचालक व फर्म के मालिक को इस फार्म को बंद करने के लिए कहा था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और वह मनमानी कर रहा है। इसलिए उनकी समस्या का समाधान किया जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में तारा देवी, पिंकी देवी, सुीता देवी, सलोचना देवी, सुनीता कुमारी, अनीता देवी, कांता देवी, विपिन कुमार, पृथी चंद, जय चंद देविंद्रर, सरवन कुमार, तारा चंद, सन्नी, कश्मीर सिंह, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed