फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers made government school children smart

Hamirpur (Himachal) News: ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के बच्चों को बनाया स्मार्ट

Thu, 29 Aug 2024 03:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers made government school children smart
रैली जजरी स्कूल विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी बांटते ग्रामीण। स्रोत: संस्थान
रुपये एकत्रित कर विद्यार्थियों को बांटी स्मार्ट वर्दी
विज्ञापन

रैली जजरी स्कूल में एसएमसी और ग्रामीणों ने शुरू की अनूठी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी के विद्यार्थी अब स्मार्ट वर्दी पहनेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति की अनूठी पहल से ग्रामीणों ने आपसी सहयोग कर विद्यार्थियों को वर्दी वितरित की है। बुधवार को स्कूल में वर्दी वितरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को वर्दी बांटी गई। ग्रामीणों ने आपस में 35,700 रुपये का बजट एकत्रित करके यह स्मार्ट वर्दी खरीदी है। ऐसे में अब विद्यार्थी आगामी समय में स्मार्ट वर्दी पहनकर स्कूल आएंगे। इससे पूर्व स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट वर्दी नहीं थी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन समिति ने आपस में बैठक कर वर्दी खरीदने का निर्णय लिया और विद्यार्थियों को वर्दी बांटी।

स्कूल प्रबंधन समिति के साथ ग्रामीणों संदीप ढटवालिया ने दस हजार, सेवानिवृत्त कर्नल देवेंद्र ढटवालिया ने पांच हजार, रतन चंद ने पांच हजार, प्रेमी देवी पत्नी स्वर्गीय कैप्टन आत्मा राम ने पांच हजार, ठेकेदार बालक राम ने पांच हजार, जगदीश चंद ने पांच हजार, कैप्टन प्यार सिंह ने पांच हजार, राकेश ढटवालिया ने 2500 और डॉ. जयकिशन ने 3200 रुपये का सहयोग दिया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति का इस भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही विद्यार्थियों को यह सुविधा मिल पाई है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व प्रधान अविनाश शर्मा, एसएमसी प्रधान राकेश ढटवालिया सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed