फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers from three villages together renovated the Muktidham

Hamirpur (Himachal) News: तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर संवारा मुक्तिधाम

Sun, 22 Feb 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers from three villages together renovated the Muktidham
भदरूं पंचायत में मुक्तिधाम में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करवाने के उपरांत ग्रामीण। स्रोत जागर
धनेटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भदरूं के अंतर्गत तीन गांवों के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुक्तिधाम को संवारकर मिसाल पेश की है। मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार पर राजनौण, चौक और उड़यान गांवों के लोगों ने 3.75 लाख रुपये का बजट खर्च किया है, ताकि ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुक्तिधाम को जाने के लिए रास्ता, बैठने के लिए बैंच, भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करके पक्का स्थल तैयार किया है, जिससे अब बरसात के दौरान ग्रामीणों को धाम स्थल तक पहुंचने व अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुक्तिधाम का निर्माण पंचायत ने करवाया है, लेकिन लंबे समय से जीर्णोद्धार न होने से ग्रामीणों ने स्वयं जागरूक होकर कार्य करवाया।
विज्ञापन

अब सभी गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। गांववासियों में अर्जुन गुलेरिया, जगत राम, पंकू, बलविंद्र और कश्मीर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले गांव में किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती थी। अब मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार से तीनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed